Breaking NewsTop Newsक्राइमछोटा पर्दामनोरंजनमहाराष्ट्रवायरलसिनेमासोशल मीडिया
छेड़खानी के आरोप में अभिनेता विजय राज गिरफ्तार, ‘कौआ बिरयानी’ वाले सीन से हुए थे मशहूर

बॉलिवुड अभिनेता विजय राज को एक महिला से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। अभिनेता विजय पर फिल्म सेट पर एक महिला कलाकार के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से गिरफ्तारी हुई है। गोंदिया के अडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने की है।
एसीपी कुलकर्णी ने बताया कि विजय राज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें, ऐक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करना) के तहत केस दर्ज किया गया है।
Actor Vijay Raaz (file pic) was arrested from Gondia yesterday allegedly for molesting a woman crew member. A case has been registered: Atul Kulkarni, Additional SP, Gondia #Maharashtra pic.twitter.com/VfHoSXbJ7T
— ANI (@ANI) November 3, 2020
अभिनेता विजय राज ‘शेरनी’ फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट में मौजूद थे। आरोप है कि ऐक्टर ने यहीं पर एक महिला कलाकार के साथ छेड़छाड़ की है। बताया जा रहा है कि विजय राज की गिरफ्तारी के बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। सोमवार देर रात महिला की शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने मंगलवार सुबह अभिनेता विजय राज को होटल से गिरफ्तार कर लिया।
अभिनेता विजय राज ‘कौआ बिरयानी’ वाले सीन से मशहूर हुए थे। उन्होंने ‘धमाल’, ‘वेलकम’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। बता दें कि इससे पहले अभिनेता विजय राज 2005 में दुबई में ड्रग्स रखने के आरोप में भी गिरफ्तार हुए थे। वह बाद में जमानत पर रिहा हुए थे।