Breaking NewsTop NewsWorldउत्तर प्रदेशक्राइमदेशराजनीतिवायरलविदेशसोशल मीडिया
शायर मुनव्वर राणा द्वारा फ्रांस हमले को सही ठहराने पर कुमार विश्वास ने जतायी नाराजगी

फ्रांस देश में हुए एक आतंकी हमले को जहां बहुत से देश और संगठन ग़लत ठहराते हुए वहां के शासन-प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं। किंतु हमारे देश के एक मशहूर शायर मुनव्वर राना ने वीडियो संदेश जारी करते हुए इस हमले को सही ठहराया है। मुनव्वर राना ने कहा कि आप विवाद को जन्म देकर लोगों को उकसा रहे हैं। मोहम्मद साहब का कार्टून बना कर उसे कत्ल के लिए मजबूर किया गया, अगर उस स्टूडेंट की जगह मैं भी होता तो वही करता जो उसने किया। शायर राणा ने आगे कहा कि मजहब मां की तरह होता है, अगर कोई आपकी मां का बुरा कार्टून बनाता है या गाली देता है उसका कत्ल करना गुनाह नहीं। इसके अलावा मुनव्वर राना ने आगे भगवान राम को लेकर कहा कि कोई अगर भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा।
#FranceTerrorAttack | France की घटना पर शायर #MunawwarRana का विवादित बयान | #NiceFrance |https://t.co/z5MjoCscVT
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) October 31, 2020
मुनव्वर राणा यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मशहूर पेंटर रहे एमएफ हुसैन ने हिंदू देवी-देवताओं की विवादित पेंटिंग्स बनाईं तो उस बुजुर्ग शख्स, 90 साल के बूढ़े आदमी को देश छोड़कर भागना पड़ा। मुनव्वर कहते हैं कि एमएफ हुसैन इस बात को जान चुके थे कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें मार दिया जाएगा। गैर मुल्क में उसकी मौत हुई। मुनव्वर राना ने यह भी कहा, ‘जब हिंदुस्तान में हजारों साल से ऑनर किलिंग को जायज मान लिया जाता है कोई सजा नहीं होती है तो फ्रांस की घटना को नाजायज कैसे कहा जा सकता है।’
नर्म अल्फ़ाज़ भली बातें मोहज़्ज़ब लहजे,
पहली बारिश ही में ये रंग उतर जाते हैं..!👎@Javedakhtarjadu https://t.co/WV7G2erOwN— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 1, 2020
कुमार विश्वास ने ट्विटर पर शायराना अंदाज़ में लिखा, ‘नर्म अल्फ़ाज भली बातें मोहज्जब लहज़े, पहली बारिश में ही ये रंग उतर जाते हैं।” कुमार विश्वास ने यह प्रतिक्रिया जी न्यूज की उस खबर पर दी है जिसमें लिखा है, ‘देश के जाने-माने शायर मुनव्वर राणा ने फ्रांस को लेकर विवादित बयान दिया है। फ्रांस के हमलों को उन्होंने सही ठहराया है।” विश्वास ने अपने ट्वीट में गीतकार जावेद अख्तर को भी टैग किया है।
बता दें कि पिछले दिनों फ्रांस में एक टीचर ने क्लास के अंदर पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाया था। जिसके बाद एक स्टूडेंट ने उस टीचर का कत्ल कर दिया था। हालांकि बाद उस स्टूडेंट को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इस वारदात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इसे इस्लामी आंतकवाद करार दिया था और कहा था कि इस्लाम हमारा मुस्तकबिल हथियाना चाहता है, जो कभी नहीं होगा, साथ ही उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद साहब के कार्टून जारी रखने रखने की बात कही थी। जिसके बाद से दुनिया भर के मुसलमानों में गुस्सा देखने को मिल रहा है और लोग यहां तक कि कुछ मुस्लिम देशों में तो फ्रांस के प्रॉडक्ट्स पर पाबंदी लगानी बातें सामने आ रही हैं।