Breaking NewsTop Newsछोटा पर्दादेशनई दिल्लीमनोरंजनमहाराष्ट्रराजनीतिवायरलसिनेमासोशल मीडिया

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी में हुईं शामिल

देश में खिलाड़ी और बॉलीवुड जगत के मशहूर चेहरे कब और कौन-सी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो जाएं, किसी का कुछ पता नहीं रहता है। कुछ महीने पहले ही ‘मी टू’ के तहत उन्होंने फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण करने का कथित आरोप लगाया था। उल्लेखनीय है कि इस मामले की अभी जांच चल रही है। अभिनेत्री पायल घोष सोमवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपलब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने मुंबई में केंद्रीय मंत्री अठावले की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि पायल घोष को आरपीआई पार्टी की महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की मौजूदगी में बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष आरपीआई पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए

बता दें कि अभिनेत्री पायल घोष द्वारा मीटू मुहिम के तहत फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर ‘मी टू’ का आरोप लगाया था। इस बाबत उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया था। इस मामले में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने पायल घोष का इस मामले में समर्थन किया था। इसके अलावा अभिनेत्री पायल घोष को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मिले थे और पायल घोष ने वहां पर भी अपनी सुरक्षा और न्याय के लिए मांग की थी।

रामदास अठावले ने पायल घोष द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के अवसर पर कहा, ”पार्टी में शामिल होने के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं और उनका स्वागत करता हूं।” उन्हें पार्टी की महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

गौरतलब है कि फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (I), 354 (महिला को अपमानित करने के इरादे से हमला करना या आपराधिक बल देना), 341 (गलत संयम) और 342 (गलत तरीके से प्रताड़ना) के तहत आरोप लगाया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप से करीब 8 घंटे तक पूछताछ हुई थी। खुद पर लगे आरोपों पर अनुराग कश्यप ने मुंबई पुलिस के जांच अधिकारियों को बताया कि साल 2013 अगस्त में वो श्रीलंका में थे। उन्होंने इससे जुड़े दस्तावेज भी पुलिस को दिए हैं।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close