Breaking NewsTop Newsदेशनई दिल्लीवायरलसोशल मीडियाहरियाणा
UPSC ने जारी किए सिविल सर्विस परीक्षा 2019 के अंक, टॉपर प्रदीप सिंह को मिले 52.9% अंक

संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC सिविल सर्विसेस परीक्षा 2019 के परीक्षार्थियों के अंक जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि यूपीएससी-2019 परीक्षा के टॉपर हरियाणा के सोनीपत के प्रदीप सिंह हैं, जिन्हें 52.90 % अंक मिले हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2019 में उन्हें 1072 अंक मिले है, जिसमें लिखित एग्जाम में 1750 में से 914 अंक मिले हैं। प्रदीप को पर्सेनेल्टी टेस्ट में 275 में से 158 अंक मिले अर्थात् 2025 में 1072 अंक हासिल किए हैं।
यूपीएससी-2019 परीक्षा के टॉपर प्रदीप सिंह(सोनीपत-हरियाणा) की फाइल फोटो
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 2025 में से 1063 अंकों के साथ दिल्ली के जतिन किशोर दूसरे स्थान पर रहे। जतिन किशोर ने 52.49% अंक हासिल किए जिसमें साक्षात्कार में 185 अंक और लिखित परीक्षा में 878 अंक हासिल शामिल हैं। सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा को 2025 में से 1062 अंक मिलने पर तीसरे स्थान प्राप्त हुआ। लड़कियों की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभा वर्मा ने साक्षात्कार में 193 अंक और मुख्य परीक्षा में 869 अंक हासिल किए। इस तरह उन्होंने कुल 52.44% अंक प्राप्त किए। यूपीएससी परीक्षा-2019 का परिणाम चार अगस्त 2020 को जारी किया गया था।सिविल सेवा 2019 की मुख्य परीक्षा के मार्क्स www.upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परीक्षा परिणाम के आधार पर यूपीएससी ने 829 परीक्षार्थियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य लोक सेवाओं के लिए सिफारिश की थी। इस परीक्षा में सेलेक्ट परीक्षार्थियों में सामान्य वर्ग के 304, ईडब्ल्यूएस के 78, अन्य पिछड़ा वर्ग के 251 तथा 129 एससी और 67 कैंडिडेट्स एसटी कैटेगरी से हैं।
उल्लेखनीय है कि UPSC सिविल सेवा की ओर से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (IAS), भारतीय पुलिस सर्विसेज (IPS) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (IFS), रेलवे ग्रुप ए (Indian Railway Accouns Service) सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होता है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी होती है।