Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशदेशनई दिल्लीराजनीतिवायरलसोशल मीडिया
मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुशा को बनाया गया यूपी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष

राजनीतिक दलों में वीआईपी एंट्री हमेशा से होती रही है क्योंकि इस व्यवस्था में लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता खुद को ठगा सा महसूस करते हैं। बताया जा रहा है कि मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुशा राना को बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस (मध्य जोन) का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गौरतलब है कि वह विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी का खुलकर पक्ष रखती रही हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस उच्च कमान को विश्वास दिलाती है कि वह पार्टी के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने उरुशा राना को पत्र लिखकर मनोनयन की जानकारी दी है। उरुशा राना ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को हमेशा एक परिवार समझा है। कांग्रेस अब पूरी तरह से मैदान में आ चुकी है और उसके मुकाबले दूसरी कोई और पार्टी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने आगे कहा कि लॉकडाउन में उरुशा राना की कार्यशैली अच्छी रही है। इन्होंने श्रमिकों और खासतौर पर महिलाओं के लिए अलग हट कर काम किए हैं। इसे देखते हुए उन्हें महिला कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुनव्वर राना की बेटी फौजिया राना भी 2 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने पटना में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता हासिल की थी। तब फौजिया ने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा था कि अगर पार्टी उन्हें निर्देश देगी तो वो चुनाव मैदान में उतरेंगी।