Breaking NewsTop Newsदेशनई दिल्लीबिहारराजनीतिवायरलसोशल मीडिया
तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान की फ़िक्र करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला हमला, क्या बदलेंगे चुनावी समीकरण?

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में वोटर्स अभी से ही असमंजस में पड़ गए हैं कि कौन नेता किसके साथ जाएगा और किससे पीछा छुड़ाएगा, कुछ नहीं कहा जा सकता है? राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के साथ जो किया वह ठीक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि चिराग पासवान को अपने पिता की जरूरत पहले से ज्यादा इस समय है। रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं और हम इससे दुखी हैं। नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के साथ अन्याय किया है।
What Nitish Kumar Ji did with Chirag Paswan is not good. Chirag Paswan needs his father at this time more than ever before but Ram Vilas Paswan ji is not among us and we are sad about it. Nitish Kumar did injustice to Chirag Paswan: RJD leader Tejashwi Yadav#BiharElections2020 pic.twitter.com/ojJuY8gd3b
— ANI (@ANI) October 19, 2020
स्वर्गीय पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि नीतीश कुमार उनके और भाजपा के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय नीतीश कुमार जी ने प्रचार का पूरा जोर मेरे और प्रधानमंत्री जी के बीच दूरी दिखाने में लगा रखा है। ‘बांटो और राज करो’ की नीति में माहिर मुख्यमंत्री जी हर रोज मेरे और भाजपा के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
आदरणीय नीतीश कुमार जी ने प्रचार का पूरा ज़ोर मेरे और प्रधानमंत्री जी के बीच दूरी दिखने में लगा रखा है।बटो और राज करो की नीती में माहिर मुख्यमंत्री जी हर रोज़ मेरे और भाजपा के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे है।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 18, 2020
बता दें कि सांसद चिराग पासवान ने रविवार को लगातार पांच ट्वीट किए थे। दावा किया गया कि बिहार फर्स्ट की सोच जदयू के नेताओं के गले की फांस बन चुका है। प्रधानमंत्री जी के विकास के मंत्र के साथ मैं और ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ प्रतिबद्ध है। चिराग पासवान ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश जी को भाजपा के साथियों का धन्यवाद करना चाहिए कि वे मुख्यमंत्री के खिलाफ इतना आक्रोश होने के बावजूद गठबंधन धर्म निभा रहे हैं और हर दिन नीतीश जी को प्रमाण पत्र देते हैं कि वे चिराग के साथ नहीं हैं।
RJD ऐसी क्षेत्रिय पार्टी है, जिसने भाजपा और RSS से आज तक समझौता नहीं किया। लालू जी ने हमेशा लड़ाई लड़ी है। हमको सिर्फ मुख्यमंत्री ही बनना होता, अपना ईमान बेचकर तो भाजपा से हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री नहीं बन जाते : तेजस्वी यादव, RJD #BiharElections pic.twitter.com/4vB49O13tX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2020
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि अगर सीएम बनना होता तो अपना ईमान बेचकर भाजपा से हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री बन जाते। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद एक मात्र क्षेत्रीय पार्टी है, जिसने भाजपा और आरएसएस से आज तक समझौता नहीं किया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि लालू जी ने हमेशा भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।