Breaking NewsTop Newsक्राइमछोटा पर्दाबिहारमनोरंजनमहाराष्ट्रराजनीतिवायरलसिनेमासोशल मीडिया
अनुराग कश्यप की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, अभिनेत्री पायल घोष से रेप केस को लेकर मुंबई के वर्सोवा थाने में पूछताछ है जारी

अभिनेत्री पायल घोष द्वारा दुष्कर्म के आरोपों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे फिल्म प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। 22 सितंबर को अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में रेप केस की एफआईआर करवाई थी। जानकारी के मुताबिक, अनुराग कश्यप से मुंबई के वर्सोवा थाने में पूछताछ चल रही है।
Maharashtra: Film director Anurag Kashyap reaches Versova Police station in Mumbai to appear before the police in connection with the alleged sexual assault against actor Payal Ghosh. pic.twitter.com/dWKbrmxHji
— ANI (@ANI) October 1, 2020
सूत्रों के मुताबिक, उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। समन जारी करते वक्त मुंबई पुलिस ने उनसे कहा था कि बिना परमिशन मुंबई से बाहर नहीं जाएं। एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया हुआ है। फिल्मकार अनुराग से पूछताछ के बीच पायल घोष को मेडिकल के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया है।
फिल्मकार अनुराग कश्यप आज करीब 10.05 बजे वर्सोवा थाने पहुंचे हैं
अभिनेत्री पायल घोष द्वारा फिल्मकार अनुराग कश्यप पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के तकनीकी पक्ष पर चर्चा करें तो उनके खिलाफ 4 धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। धारा 376 (I) यानी बलात्कार का आरोप, 354 यानी महिला की मर्यादा भंग करने के लिए उस पर हमला करना, 341 यानी किसी महिला को गलत तरीके से रोकना और 342 यानी किसी को बंधक बनाना। बता दें कि इनमें से 376 गैर-जमानती धारा है, इसलिए पूछताछ में आरोप सही साबित होने पर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार किया जा सकता है।
Thank you @MumbaiPolice … @anuragkashyap72 has been called tomorrow at versova police station for summoning and questioning. Let's hope justice prevails….!!
— Payal Ghosh (@iampayalghosh) September 30, 2020
बुधवार को मुंबई पुलिस द्वारा भेजे गए समन पर अभिनेत्री पायल घोष ने ट्वीट किया, “अनुराग कश्यप को समन भेजने और वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाने के लिए धन्यवाद। आशा करती हूं न्याय मिलेगा… !!’
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और अभिनेत्री पायल घोष(फाइल फोटो)
बता दें कि एक्ट्रेस पायल घोष ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। उन्होंने दुष्कर्म के आरोपी अनुराग कश्यप से अपनी जान का खतरा बताया था। राजभवन से बाहर आकर एक्ट्रेस ने कहा था, “रेप का आरोपी सड़क पर खुलेआम घूम रहा है, इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए।” पायल ने कहा था कि अगर कश्यप को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता तो, वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। इसके ठीक एक दिन बाद मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ समन जारी कर दिया था।