Breaking NewsTop Newsक्राइमदेशबिहारवायरलसाहित्यसोशल मीडिया

साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु के बेटे के पटना वाले घर हुई चोरी, ‘मैला आंचल’, ‘कागज की नाव’ पुस्तकों की मूल कॉपी चोरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के विधानसभा चुनावों में व्यस्त हैं और राज्य की पुलिस भ्रष्टाचार में।‌ शायद! इसलिए प्रदेश में दिन-प्रतिदिन अपराध बढते जा रहे हैं। ताजा मामले में बिहार में चोरों ने अब ऐतिहासिक धरोहरों को भी नहीं बख्शा है। बता दें कि महान कथाकार और साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु के बेटे के घर में चोरों ने बड़े स्तर की चोरी को अंजाम दिया है। इस घटना में चोरों ने साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की ‘मैला आंचल’ और ‘कागज की नाव’ की मूल प्रतियां भी चोरी कर ली हैं।

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच आगे बढ़ाने की बात कही है। हालांकि साहित्यिक रूप से चोरी किसने की है, चोरों की संख्या और चोरी का मुख्य उद्देश्य क्या रहा, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। बिहार पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पटना में कदमकुआं के राजेन्द्र नगर स्थित उनके घर से मैला आंचल, पलटू बाबू रोड, परती परी कथा और कागज की नाव की मूल कॉपी चोरी की गई हैं। यह घटना उस वक्त हुई जब घर में कोई भी पारिवारिक सदस्य नहीं था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले सदमे में हैं। उनकी बेटी नवनीता सिन्हा ने बताया कि बाबूजी की प्रसिद्ध रचनाओं की मूल कॉपी को सहेज कर रखा गया था, लेकिन इसके बावजूद चोरों को भनक मिली और वे साहित्य के मन्दिर से इन महत्वपूर्ण रचनाओं  को अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष निशिकांत निशि ने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

बता दें कि गत जनवरी महीने में भी स्वर्गीय फणीश्वर नाथ रेणु के पैतृक गांव हिंगना औराही में रेणु स्मृति भवन में भी चोरी की घटना हुई थी। मुख्य द्वार सहित अंदर के आठ से नौ कमरों के ताले तोड़कर करीब नौ लाख रुपए के सामान चुराकर चोर ले गए थे। उस घटना में चोरों ने रेणु स्मृति भवन से लगभग आठ से नौ लाख रुपये की सामग्रियों की चोरी कर ली थी।

बता दें कि फणीश्वर नाथ रेणु हिन्दी भाषा के विख्यात साहित्कार रहे हैं। उनके पहले उपन्यास ‘मैला आंचल’ के लिए उन्हें पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close