Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशगुजरातछत्तीसगढ़देशनई दिल्लीबिहारमध्य प्रदेशराजनीतिवायरलसोशल मीडियाहरियाणा

देश में 11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 नवंबर को होगा चुनाव परिणाम घोषित

वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से बेशक देश की आर्थिक व्यवस्था ठप्प हो गई थी किंतु राजनीतिक दलों पर इस बीमारी का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। इसलिए देश में चुनावी चर्चाओं का दौर जारी है। बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद भारत चुनाव आयोग ने देश के मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। हालांकि, चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव नहीं होगा। बिहार से लोकसभा की एक सीट वाल्मीकि नगर पर भी उपचुनाव होगा। यहां मतदान 7 नवंबर को होगा तथा मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी।  इसके साथ ही मणिपुर की 4 विधानसभा सीट पर उपचुनाव 7 नवंबर को होगा।

चुनाव आयोग ने जिन सीटों पर उपचुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया है उनमें असम की रंगपारा, सिबसागर सीट, केरल की कुट्टनाद और चवारा सीट, तमिलनाडु की तिरुवोटियूर, गुडियाट्टम (एससी) और फलकट (एससी) सीटें हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि इन राज्यों से मिले इनपुट के आधार पर 7 सीटों पर चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। इन राज्यों से बाद में बात करने के बाद चुनाव के बारे में निर्वाचन आयोग फैसला करेगा।

देश के निम्न राज्य की विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

राज्य                            विधानसभा सीट

मध्य प्रदेश-                          28

गुजरात-                               8

ओडिशा-                              2

नगालैंड-                               2

मणिपुर-                                2

उत्तर प्रदेश-                           7

छत्तीसगढ़ –                           1

हरियाणा-                              1

झारखंड-                               2

कर्नाटक-                               2

तेलंगाना-                               1

उपचुनावों की अधिसूचना निर्वाचन आयोग द्वारा 9 अक्टूबर को जारी की जाएगी जबकि बिहार में एक संसदीय सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। बता दें कि नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर है। बिहार और मणिपुर के लिए यह तारीख 20 अक्टूबर निर्धारित की गई है। नामांकन की जांच 17 अक्टूबर को होगी। बिहार और मणिपुर के लिए यह तारीख 21 अक्टूबर है। उपचुनावों में नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर है। मतदान की तारीख 3 नवंबर और वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close