Breaking NewsTop Newsदेशनई दिल्लीराजनीतिवायरलसोशल मीडिया
रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना वायरस से हुआ निधन, दिल्ली AIIMS में चल रहा था इलाज

रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की 11 सितंबर को कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब सुरेश अंगड़ी ने खुद ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी थी। अंगाडी का दिल्ली AIIMS में इलाज चल रहा था, बुधवार शाम को केंद्रीय मंत्री सुरेश ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। 65 वर्षीय केंद्रीय राज्यमंत्री कर्नाटक के बेलगाम लोकसभा सीट से थे सांसद।
रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है, पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, श्री सुरेश अंगाडी एक बेहतरीन कार्यकर्त्ता थे, कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार और समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे
यूपी के दो कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण और चेतन चौहान का कोविड -19 के कारण निधन हो चुका है।
बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावत, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, ओडिशा के श्रम मंत्री सुशांत सिंह, ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री अरुण कुमार साहू और हिमाचल के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह, कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल, कर्नाटक के पर्यटन, कन्नड़ और संस्कृति मंत्री सीटी रवि और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं.
उत्तर प्रदेश के नोएडा से विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले, उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा, ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, युवा विकास मंत्री उपेंद्र तिवारी, अतुल गर्ग, चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री और चौधरी उदयभान सिंह, खादी और गांवों के उद्योग राज्य मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यूपी उद्योग मंत्री (कैबिनेट) सतीश महाना, स्वास्थ्य मंत्री (कैबिनेट) जय प्रताप सिंह, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी 2 अगस्त को कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए गए थे।