Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशदेशनई दिल्लीमहाराष्ट्रराजनीतिवायरलसोशल मीडिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदला आगरा मुगल म्यूजियम का नाम, कहा-शिवाजी महाराज हैं हमारे नायक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई शहरों और रेलवे स्टेशन के नाम बदलते हुए अक्सर चर्चा में बने रहते हैं लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम बदल कर इस चर्चा को फिर से शुरू होने का मौका दे दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज कर दिया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान इस आदेश को मंजूरी दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे नायक मुगल नहीं हो सकते, शिवाजी महाराज हमारे नायक है।
आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा।
आपके नए उत्तर प्रदेश में गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों का कोई स्थान नहीं।
हम सबके नायक शिवाजी महाराज हैं।
जय हिन्द, जय भारत।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 14, 2020
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में निर्माणधीन मुगल म्यूजियम अब छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर स्थापित होगा। उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है। गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोड़, राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। बता दें कि ताजमहल पूर्वी गेट पर म्यूजियम बन रहा है। इस परियोजना को पिछली अखिलेश यादव सरकार ने 2015 में मंजूरी दी थी।
छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने शीश झुकाए हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)
इसमें मुगलिया वैभव के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी चीजें और दस्तावेज भी नजर आएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए म्यूजियम में गैलरी बनाने के निर्देश गए हैं। इस गैलरी में छत्रपति शिवाजी के आगरा संबंध और यहां से कैद से निकले जाने से जुड़े दस्तावेजों को प्रदर्शित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस म्यूजियम को 140 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इस म्यूजियम को जरदोजी, मार्बल इनले कला को समर्पित सेंटर बनाने की तैयारी है, साथ ही मुगलिया इतिहास के अलावा इस म्यूजियम में छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा इतिहास भी बयां किया जाएगा।