Breaking NewsTop Newsगुजरातदेशनई दिल्लीराजनीतिवायरलसोशल मीडिया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के AIIMS में हुए भर्ती, कल से संसद का मानसून सत्र होगा शुरू

कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई दिनों से लगातार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वह एक बार फिर से दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में भर्ती करवाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 11 बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। वह एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती हैं। गृहमंत्री अमित शाह के मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है।
55 वर्षीय गृह मंत्री अमित शाह 2 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। 14 अगस्त को उनकी कोविड-19 टेस्ट की नेगेटिव आई थी। हालांकि, उसके 4 दिन बाद ही 18 अगस्त को वह पोस्ट-कोविड केयर के लिए एम्स में भर्ती हुए। उस दौरान उन्होंने अस्पताल से ही मंत्रालय का कामकाज भी संभाला था। गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले अमित शाह को सांस लेने में परेशानी के चलते एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।