Breaking NewsTop Newsक्राइमदेशनई दिल्लीवायरलसोशल मीडिया

देश की राजधानी दिल्ली में 90 साल की बुजुर्ग महिला का घर से अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते सामाजिक संस्थाएं बुजुर्ग और असहाय लोगों के स्वास्थ्य, भोजन को लेकर चिंता जाहिर करते हुए सहयोगात्मक प्रयास कर रही हैं। ताकि घरों में कैद होकर अकेले रहने वाले बुजुर्गों का स्वास्थ्य ठीक रहे। किंतु कोरोना वायरस से भी खतरनाक वायरस हमारे समाज में दिन-प्रतिदिन बच्चियों और महिलाओं के सम्मान को तार-तार करते रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में एक 33 वर्षीय युवक ने रेवला खानपुर गांव में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अगवा करके दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी युवक ने विरोध करने पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट भी की, जिसके चलते वृद्धा के शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। बुजुर्ग महिला की आवाज सुनकर आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। इन्हीं लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची छावला थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला का मेडिकल कराया और उसके बयान पर केस दर्ज कर आरोपी युवक सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और देश के गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला रेवला खानपुर गांव में अपने परिवार के साथ रहती है। सोमवार शाम को पीड़ित बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर बैठ दूध वाले का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी सोनू वहां पहुंचा और उसने बुजुर्ग महिला से कहा कि आज दूध वाला घर नहीं आएगा उसे दूध लेने के लिए अन्य जगह पर जाना पड़ेगा। आरोपी ने बुजुर्ग से कहा कि वह उन्हें दूध वाले के पास लेकर चलता है। इसके बाद वह बुजुर्ग महिला को रेवला खानपुर फार्म ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बुजुर्ग महिला ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला दर्द से तड़पती रही और उस दरिंदे से रहम की भीख मांगती रही। पीड़ित महिला ने आरोपी से कहा कि वो उसकी दादी के उम्र की हैं, पर उसने उनकी एक न सुनी। बुजुर्ग पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 / 323  के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुजुर्ग पीड़िता से मिलकर उनका हाल जाना। स्वाति से ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली की 90 वर्षीय महिला को घर से दरिंदा जबर्दस्ती उठाकर ले गया और बुरी तरह रेप किया। अम्मा को बहुत चोटें आई हैं। उनसे मिली तो रूह कांप गई। बहुत रो रही थी और बोली इस दरिंदे को फांसी दिलाओ! हैवानियत की हद्द है! 6 महीने की बच्ची हो या 90 वर्ष की महिला, कोई सुरक्षित नही!”

इस घटना के बाद समाज और सोशल मीडिया पर आरोपी को फांसी देने की मांग उठ रही है।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close