Breaking NewsFoodsLife StyleTop Newsदेशनई दिल्लीवायरलसोशल मीडियाहरियाणा
मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली-एनसीआर में मचा हड़कंप

दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले में मशहूर सुखदेव ढाबे में 65 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमण होने का मामला सामने आने से दिल्ली-एनसीआर में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर से हजारों की संख्या में ग्राहक मशहूर सुखदेव ढाबे पर परांठों का लुत्फ उठाने आते रहते हैं। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल की कई गाड़िया भी इस ढ़ाबे में खाना खाने के लिए रुकती रही हैं। इससे आस-पास के राज्यों के ग्राहकों को कोविड-19 के संक्रमण का भारी नुक्सान उठाना पड़ सकता है। सोनीपत के डीसी श्यामलाल पुनिया ने इसकी जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि मुरथल जी०टी०रोड स्थित सुखदेव ढाबे के 350 कर्मचारियों के कोविड-19 टेस्ट करवाए गए थे जिनमें 65 कर्मचारी कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं। ये कर्मचारी दूसरे प्रदेशों से यहां काम करने के लिए आए हैं। टेस्ट करने वाली उप सिविल सर्जन व ग्रामीण क्षेत्र की नोडल अधिकारी डॉ. गीता दहिया ने यह जानकारी दी है। दरअसल, यहां पर दो हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। लॉकडाउन के दौरान ये लोग अपने-अपने घर चले गए थे।
दिल्ली से सटे सोनीपत जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा लगभग 5,000 तक पहुंचने वाला है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन की घोषणा जारी करने का आदेश वापिस ले लिया था।