Breaking NewsTop Newsक्राइमदेशबिहारवायरलसोशल मीडिया

बिहार की 65 साल की महिला 14 महीने में 8 बार बनी ‘मां’, बिहार में नए तरह के घोटाले का हुआ जन्म

चारा घोटाला, सरकारी नौकरियों में भर्ती घोटाला, भ्रष्टाचार, अवैध वसूली इत्यादि का जिक्र करते हुए बिहार राज्य का नाम जरूर लिया जाता है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जेल में बंद है। समय और तकनीक बदलने के साथ अब बिहार में नए तरीके के घोटाले ने जन्म ले लिया है। हैरानी की बात तो ये है कि घोटाले के चक्कर में लोग प्रकृति का नियम तक भूल गए। जानकारी के मुताबिक, बिहार में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के 14 महीने के अंदर 8 बच्चियों को जन्म देने का अनोखा मामला सामने आया है। बता दें कि ये पूरा फर्जीवाड़ा महज कागजों पर हुआ है। जिसके तहत बुजुर्ग महिला द्वारा आठ बच्चियों के जन्म देने की कागजी कार्रवाई में राज्य सरकार से निश्चित मानदेय लिया जा रहा था।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड के इस मामले में बिचौलियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को हड़पने के लिए ये फर्जीवाड़ा किया है। उन्होंने इसमें ऐसी महिलाओं के नाम डाल दिए जो प्राकृतिक तौर पर मां नहीं बन सकतीं। इसके बावजूद उनके नाम लिस्ट में शामिल किए गए। बताया जाता है कि मिशन के अधिकारी और बैंक के सीएसपी एक बुजुर्ग महिला को प्रोत्साहन हर महीने 1400 रुपए की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में डाल रहे थे। जो समय पर निकाले भी जा रहे थे। जब मामले की जांच की गई तो अधिकारियों को शक हुआ। उन्होंने कागजों का मिलान किया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पाया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला 14 महीनों में 8 बार मां बनी है। इस मामले में मसुहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है।

‘नेशनल रूरल हेल्थ मिशन’ में भी एक घोटाला सामने आया है। जिसमें एक महिला को 9 महीने में 5 बच्चियों को जन्म दिया हुआ दर्शाया गया है। कागज में उनका नाम चढ़ाकर फर्जी तरीके से रकम वसूली जा रही है। जब इस बारे में उक्त महिलाओं से बात की गई तो वो घबरा गई। उन्होंने कहा कि ये सब गलत बात है, हमें बच्चा पैदा किए हुए तो कई साल हो चुके हैं।
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आदेश पर इस मामले की हाई लेवल जांच के आदेश दिए गए हैं। शुरुआती जांच में मामला सही पाया गया है, इस मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है। ताकि असली गुनहगार सामने आ सके।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close