Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशदेशराजनीतिवायरलविदेशसोशल मीडिया
पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह का सिंगापुर में हुआ निधन

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। बता दें कि पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह का किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था और पिछले करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था।
गौरतलब है कि एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें राज्यसभा सदस्य के लिए चुना गया था। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता कम हो गई थी। दरअसल बीमार होने से पहले तक उनकी करीबियां भारतीय जनता पार्टी से बढ़ रही थीं। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी।