Breaking NewsTop Newsदेशराजनीतिवायरल
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देब बोले ‘कम दिमाग वाले हैं हरियाणा-पंजाब के लोग’

नेताओं द्वारा अक्सर विवादित बयान दिए जाते रहे हैं । जिसके बाद मीडिया में अलग-अलग पार्टी के नेताओं द्वारा दिए गए बयान और संबंधित नेता का बचाव और बयान की निंदा करने का सिलसिला शुरू हो जाता है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भी हमेशा अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। रविवार को दिए एक बयान में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने हरियाणा और पंजाब के लोगों को कम दिमागदार करार दिया है। इस तरह उन्होंने विश्वभर में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यों के लोगों को कम दिमागदार कहकर एक बार फिर फजीहत मोल ले ली है।
रविवार को अगरतला में त्रिपुरा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोसाइटी को संबोधित करते हुए 38 वर्षीय बीजेपी मुख्यमंत्री बिलप्व देव ने कहा, जब हम पंजाबियों के बारे में बात करते हैं, तो हम कहते हैं कि सरदार किसी से डरते नहीं हैं। उनके पास बहुत ताकत है, लेकिन वे कम दिमागदार भी होते हैं। आगे बढ़ते हुए सीएम बिप्लब ने कहा कि उन्हें प्यार के साथ नहीं जीता जा सकता है। उन्होंने फिर कहा कि इसी तरह हरियाणवी लोग बेशक शारीरिक रूप से मजबूत हैं, लेकिन वे भी कम दिमाग वाले होते हैं। हरियाणा और पंजाब के लोगों पर विवादित टिप्पणी करने के बाद सीएम बिप्लब देव ने बंगालियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा, बंगालियों की भी एक पहचान है, वे बुद्धिमान हैं। यह व्यापक रूप से कहा जाता है कि कोई भी बंगालियों को बुद्धि में नहीं हरा सकता है।
गौरतलब है कि 2018 में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब पहले भी कई सार्वजनिक मंचों से विवादित बयान देते रहे हैं । एक बार उन्होंने दावा किया था कि महाभारत के समय में इंटरनेट मौजूद था और संजय कुरुक्षेत्र युद्ध को धृतराष्ट्र तक पहुंचा सकते थे, क्योंकि इंटरनेट, उपग्रह तथा प्रौद्योगिकी वहां थे। सीएम बिप्लब का एक और विवादित बयान था कि सिविल इंजीनियर अच्छे प्रशासक होते हैं, मैकेनिकल इंजीनियर नहीं। वहीं, बतख जल निकायों में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं। इसके अवाला उन्होंने मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स के खिताब को भारतीय महिलाओं को लगातार पांच साल तक देने का निर्णय बाजार-संचालित करार दिया था। इन्होंने पिछले साल हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार नहीं करने वाले लोगों को देश से प्यार नहीं करने वाला करार देते हुए भी विवादित टिप्पणी की थी।