Top Newsदेशप्रदेशसोशल मीडिया
पहलवान बजरंग पूनिया ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी एक लाख रुपए की मदद

असम इस समय बाढ़ के संकट से ग्रस्त है, ब्रह्मपुत्र नदि भी अपने उफान पर है, इस कारण आसाम के 33 में से 28 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। पिछले 7 हफ्तों में 70 से अधिक लोगों की जान इस बाढ़ की वजह से जा चुकी है। पशु धन का भी भारी नुकसान हुआ। इस बीच बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुनिया के शीर्ष कुश्ती पहलवानों में शुमार पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक लाख रुपए की मदद भेजी है। बजरंग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर अपने मदद की जानकारी साझा की उन्होंने लिखा कि असम में 70 से अधिक लोग मारे गए। 48 लाख लोग प्रभावित, 30 जिले बाढ़ की चपेट में। काजीरंगा पार्क का 95% हिस्सा पानी के नीचे डूबा हुआ है। हमारा फर्ज बनता है, हमें असम राज्य की मदद करनी चाहिए। असम की मदद के लिए मैं 1 लाख रुपये का सहयोग करता हूं।
इससे पहले भी कई बार देश मे आपदा के समय सबसे पहले मदद को बजरंग सामने आ चुके हैं। उन्होंने कोरोना रिलीफ फंड में भी अपनी 6 महीने की सैलरी ट्रांसफर की है। पुनिया के इस प्रयास की केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने जमकर तारीफ की थी।